भारत समाचार
विस. उपचुनाव : असम, केरल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस परचम

यहां दो प्रमुख दल भाजपा और समाजवादी पार्टी को एक भी सीट मिलती दिखाई नहीं दे रही है। सपा के लिए एकमात्र प्रतिष्ठा की फिरोजाबाद लोकसभा सीट भी उसके हाथ से जाती दिखाई दे रही है। वहां कांग्रेस के राज बब्बर आगे चल रहे हैं। अन्य उपचुनावों में छत्तीसगढ़ की मात्र वैशालीनगर सीट कांग्रेस ने जीत ली है।
यहां शुरूआती दौर में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहा था, लेकिन मतगणना के अंतिम दौर में वह 1100 मतों के अंतर से पराजित हो गया। हिमाचल प्रदेश में दो सीटों के लिए चुनाव हुए थे। वहां कांग्रेस ने एक-एक सीट बांट ली। इसी प्रकार राजस्थान में भी कांग्रेस और भाजपा को एक-एक सीट मिली है।



















