लास एंजेलिस। गायिका जेसिका सिम्पसन अपने नए पुरूष मित्र व फुटबॉल खिल़ाडी एरिक जॉनसन के साथ बहुत खुश हैं और कहती हैं कि वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं। सिम्पसन ने टि्वटर पर जॉनसन के साथ उनकी एक तस्वीर जारी की है और लिखा है कि वह बहुत अद्भुत व्यक्ति हैं।
उन्होंने खुद को भाग्यशाली बताया है। सिम्पसन की बहन एश्ली सिम्पसन-वेंट्ज भी अपनी बहन के लिए खुश हैं। वेंट्ज कहती हैं कि उनके लिए सिम्पसन की खुशी बहुत मायने रखती है और वह उनके लिए खुश हैं।
भारत समाचार
अद्भुत व्यक्ति हैं जॉनसन : सिम्पसन





















