मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा की कुल 288 सीटों में से 288 पर मिले शुरूआती रूझानों के मुताबिक कांग्रेस-राकांपा गठबंधन 133 सीटों पर आगे च रही है, वहीं शिवसेना-भाजपा 100 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज ठाकरे की मनसे सात जबकि तीसरा मोर्चा पांच सीट पर आगे है। बढ़त बनाए नेताओं में उद्योग मंत्री नारायण राणे (कुडाल), केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की पुत्री प्रणीती (सोलापुर) और कांग्रेस के दिवंगत नेता पवनराजे निम्बालकर के पुत्र ओमराजे निम्बालकर (उस्मानाबाद) शामिल हैं।
रूझान- 288/ 288
यूपीए- 133
एनडीए- 100
एमएनएस- 14
तीसर मोर्चा- 10
अन्य - 31