कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आउटसोर्सिग पर दोनो देशों में पूर्वाग्रह

नई दिल्ली। भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आउटसोर्सिग और मुम्बई में हुए व्यापारिक समझौते के बारे में पूछे गए एक सवाल पर कहा कि आउटसोर्सिग के मसले पर दोनों देशों में पूर्वाग्रह से ग्रसित धारणा है जिसका कोई मतलब नहीं है।
उन्होंने कहा कि इसी कारण वह इस सच्चााई को उजागर कर रहे हैं कि इन समझौतों से अमेरिकी नागरिकों के लिए 50 हजार नौकरियां पैदा होने जा रही है और यह कोई एक तरफा मार्ग नहीं है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ओबामा ने कहा, ""जब कभी हमसे पूछा जाएगा कि भारतीय हमारी नौकरियां ले जा रहे हैं, तो मैं कहना चाहता हूं कि क्या आप जानते हैं कि उन्होंने हमारे लिए 50 हजार नौकरियां पैदा की है।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें