भारत समाचार
पूंजीकरण बाजार में कंपनियों को 68,000 करोड का नुकसान

इस सूची में पहला स्थान मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 6,468.51 करोड रूपए बढ़कर 3,48,070.12 करोड रूपए हो गया। एक अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 3,41,600.61 करोड रूपए था। पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 12 साल के अंतराल के बाद बोनस शेयर देने की घोषणा की। कंपनी ने शेयरधारकों को एक शेयर के बदले एक बोनस शेयर देने की घोषणा की। रिलायंस के निदेशक मंडल ने 130 फीसद का लाभांश देने की भी घोषणा की। इधर सरकारी कंपनी एमएमटीसी को 1,490 करोड रूपए का और सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी को 1,278.05 रूपए का नुकसान हुआ।




















