भारत समाचार
तीसरे एशियाई इंडोर में भारत को दो पदक

तीन दिन की ट्रैक और फील्ड स्पर्धा कल समाप्त हुई, जिसमें भारतीय महिला चार गुणा 400 मीटर की रिले टीम ने एक रजत जबकि ऊंची कूद में महिला एथलीट प्रजुशा मलियाक्कल एंथोली ने कांस्य पदक जीता। पहले दो दिनों में कोई भी भारतीय एथलीट एक भी पदक नहीं जीत पाया, जिसमें भारत को दो पदकों से ही संतोष करना पडा। महिलाओं की चार गुणा 400 मी रिले चौकडी मृदूला कोराडा, जाऊना मुरमु, मैरी थामस और अश्विनी चिदानन्दा ने 3:41:23 के समय से रजत पदक हासिल किया। वहीं कजाखस्तान ने 3:39:21 से स्वण और थाईलैड ने 3:41:37 से कांस्य प्राप्त किया।




















