कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वरूण की शादी में आमंत्रित होंगे सोनिया, राहुल : मेनका

नई दिल्ली/बदायूं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद एवं नेहरू-गांधी परिवार के वंशज वरूण गांधी इस वर्ष परिणय सूत्र में बंधने की पूरी तैयारी में हैं। उनकी मां मेनका गांधी ने रविवार को कहा कि विवाह में वरूण की चाची सोनिया गांधी और चचेरे भाई राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया जाएगा।
भाजपा के 30 वर्षीय राष्ट्रीय सचिव एवं मुखर प्रवक्ता वरूण गांधी एक फैशन डिजाइनर बंगाली युवती यामिनी राय से विवाह करेंगे। उत्तर प्रदेश के बदायूं शहर में मेनका गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ""वरूण की शादी इसी वर्ष यामिनी राय से होगी। सोनिया गांधी और राहुल सहित गांधी परिवार के सभी सदस्यों को विवाह समारोह में आमंत्रित किया जाएगा।"" उम्मीद की जा रही है कि विवाह समारोह में राहुल एवं उनकी मां के पहुंचने पर नेहरू-गांधी परिवार की दोनों बहुएं सोनिया और मेनका कई वर्षो से चल रहे "शीतयुद्ध" के बाद एक-दूसरे के करीब आएंगी। उल्लेखनीय है कि सोनिया-राजीव गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी की 1997 में हुई शादी में मेनका शरीक नहीं हुई थीं, जबकि उस समय किशोर रहे वरूण विवाह समारोह में पहुंचे थे। वरूण की होने वाली पत्नी मूल रूप से पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन की हैं। दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कालेज से स्नातक करने बाद उन्होंने फ्रांस के एक विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया। विवाह इस वर्ष दिसम्बर में होने की संभावना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें