मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चान ने टि्वटर पर अभिनेता शाहरूख खान के स्वास्थ्य के प्रति अपनी चिंता जताई थी। जब शाहरूख को यह पता चला तो उन्होंने अमिताभ को फोन करके इसके लिए आभार व्यक्त किया।
अमिताभ ने टि्वटर पर शाहरूख के एकाउंट पर लिखा था कि शाहरूख आप स्वस्थ दिख रहे हैं लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य की और देखभाल करना चाहिए। इसके बाद शाहरूख ने 67 वर्षीय अमिताभ का आभार जताने के लिए उन्हें फोन किया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि उनके द्वारा टि्वटर पर लिखे संदेश के प्रति आभार जताने के लिए शाहरूख ने उन्हें फोन किया था। शाहरूख ने कहा था कि उनकी पत्नी गौरी ने अमिताभ का संदेश पढ़ा था और उन्होंने ही उन्हें इसकी जानकारी दी थी। अमिताभ और शाहरूख ने "मोहब्बतें" और "कभी खुशी कभी गम" फिल्मों में साथ काम किया है।





















