कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेलों को किसी तरह का खतरा नहीं : पिल्ले

नई दिल्ली, 25 सितंबर। अगले वर्ष अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की सुरक्षा के लिए केन्द्रीय गृह सचिव जी के पिल्ले ने कहा कि किसी तरह का खतरा नहीं है। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले देशों ने भी सुरक्षा योजना पर संतोष व्यक्त किया है। पिल्ले ने राष्ट्रमंडल देशों के सुरक्षा अघिकारियों और राष्ट्रमंडल खेल संघ के प्रतिनिघियों के दो दिवसीय सम्मेलन से समापन पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले 26 देशों के 78 प्रतिनिधियों ने इन खेलों के लिए किए जा रहे सुरक्षा के उपायों पर खुशी एवं संतोष जाहिर किया।
उन्होंने कहा सभी प्रतिनिधियों ने सुरक्षा इंतजामों पर संतोष जाहिर किया और सम्मेलन के दौरान उनकी सभी चितांओ पर गौर किया गया। इन प्रतिनिधियों के सामने एक प्रेजेटेंशन दिया गया जिसमें सुरक्षा तैयारियों को पूरा ब्यौरा है। गृह सचिव ने बताया कि राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधि संबंघित सरकार से सलाह मशविरे के बाद इस प्रेजेटेशन पर अपना फीडबैक देगे जिसके बाद सुरक्षा योजना को अगले हफ्ते मीडिया के सामने पेश किया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें