मुंबई। देश के शेयर बाजारों में साप्ताहिक कारोबार के पहले दिन सोमवार को कारोबार के दौरान तेजी का रूख रहा।
सेंसेक्स 243.06 और निफ्टी 77.90 अंकों की वृद्धि के साथ बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" 243.06 अंकों (1.37 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 17,935.68 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 77.90 अंकों (1.47 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,368.40 पर बंद हुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 99.85 अंकों (1.45 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,965.71 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 171.70 अंकों (1.97 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 8,875.29 पर बंद हुआ।
भारत समाचार
सोमवार को शेयर बाजारों तेजी का रूख





















