कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : फाइनल में पहुंचे सुशील, अनुज, जोगिंदर

नई दिल्ली। बीजिंग ओलम्पिक में कांस्य पदक हासिल करने वाले पहलवान सुशील कुमार की अगुवाई में भारत के तीन पहलवान अनुज कुमार, अनिल कुमार और जोगिंदर कुमार रविवार को यहां कुश्ती की फ्रीस्टाइल स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए।
रविवार शाम को इंदिरा गांधी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के के.डी.जाधव रेस्लिंग स्टेडियम में ये सभी धुरंधर फाइनल मुकाबले में दो-दो हाथ करेंगे। सुशील गाम्बिया के फमारा जार्जुउ को हराकर इस दौर में पहुंचे हैं। उनका मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक बार्नेस से होगा। 84 किलोग्राम भारवर्ग में अनुज नाइजीरिया के एंड्रयू डिक को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं। उनका मुकाबला पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम से होगा। 120 किलोग्राम भारवर्ग में जोगिंदर का सामना भारतीय मूल के कनाडियाई खिल़ाडी अर्जन सिंह से होगा। जोगिंदर आस्ट्रेलिया के पहलवान डेनिस रॉबट्र्स को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं। 55 किलोग्राम भारवर्ग में अनिल का मुकाबला पाकिस्तान के अजहर हुसैन से होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें