कोलकाता। ला मार्टिनियर स्कूल के छात्र के शारीरिक दंड के चलते आत्महत्या करने के सात माह बाद सोमवार को स्कूल के प्राचार्य सहित चार शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों पर आत्महत्या के लिए उकसावे का आरोप लगा है।
पुलिस संयुक्त आयुक्त (अपराध ) दमयंती सेन ने बताया कि प्राचार्य सुनिर्मल चक्रवर्ती के अलावा तीन शिक्षकों को सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। कक्षा आठ के छात्र रॉवनजीत रावला को स्कूल में प्राचार्य ने बेत से मारा था। जिसके बाद उसने 12 फरवरी को आत्महत्या कर ली थी। छात्र की मौत के बाद उसके पिता ने स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बाल अधिकार संरक्षण राष्ट्रीय आयोग (एनसीपीसीआर) ने इस मामले में जून में एक जांच के बाद स्कूल और शिक्षकों को दोषी ठहराते हुए उनके निलंबन की अनुशंसा की थी। इस गिरफ्तारी को "ऎतिहासिक" की संज्ञा देते हुए रौजावित के पति अजय रावला ने कहा कि वह भगवाना और अधिकारियों का शुक्रिया अदा करते है कि उन्होंने इस मामले को ऎसे ही नहीं जाने दिया। एनसीपीसीआर के सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहा कि बच्चो को बेंत से मारने और उसके आत्महत्या करने के बीच सीधा संबंध है, इसलिए ये गिरफ्तारियां और जल्दी होनी चाहिए थी।
भारत समाचार
छात्र के आत्महत्या करने के मामले में चार गिरफ्तार





















