चेन्नई। अमेरिकी कंपनी सनमिना एससीआई कारपोरेशन अपने चेन्नई संयंत्र में अगले पांच वर्ष में 8,500 कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। इस समय चेन्नई इकाई में 1,500 कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी के चेयरमैन ने बताया, कंपनी ने सिपकाट औद्योगिक पार्क में अपनी इकाई पर 250 करोड रूपए निवेश किया है और यह विश्व में कंपनी की 18वीं इकाई है। इकाई का उद्धाटन आज तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री एम.के. स्टैलिन ने किया। उन्होने बताया कि कंपनी इस इकाई के लिए पहले ही 1,500 लोगों की भर्ती कर चुकी है जिसमें 80 प्रतिशत स्थानीय लोग हैं। कंपनी अगले पांच वर्ष में कर्मचारियों की संख्या बढाकर 10,000 करेगी।