पटना। बिहार के समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक चोर को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों का कहना है कि अंगारघाट के एक मुहल्ला में सोमवार की देर रात पांच चोर घुस गए थे। इन्हें जब लोगों ने रूकने को कहा तो ये भागने लगे। इसी क्रम में लोगों ने एक को पक़ड लिया और उसकी लाठी-डंडे आदि से पिटायी कर दी।
आंगरघाट थाना के प्रभारी विजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि घायलावस्था में इसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान विभतिपुर थाना क्षेत्र के अमित कुमार के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी थाना में दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
भारत समाचार
संदिग्ध चोर को पीट-पीटकर मार डाला





















