कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अफ्रीका में एयरटेल को प्रौद्योगिकी सहायता देगी आईबीएम

नई दिल्ली। देश की सबसे ब़डी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को कहा कि अफ्रीका के सभी 16 देशों में कारोबार के प्रसार के लिए आईबीएम कंपनी को प्रौद्योगिकी सहायता उपलब्ध कराएगी।

दोनों कंपनियों के बीच साझेदारी की शुरूआत वर्ष 2004 में शुरू हुई थी। एयरटेल ने कहा कि कंपनी इस साल की चौथी तिमाही में इस सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करेगी। इस समझौते से भारती एयरटेल को अफ्रीका में दूसरी और तीसरी पीढ़ी की सस्ती और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कंपनी के अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक सुनील भारती मित्तल ने कहा, ""अफ्रीका में लोगों को संचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं। प्रत्येक व्यक्ति को कम कीमत पर सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है।"" मित्तल ने कहा, ""आईबीएम के साथ अपने सहयोग का विस्तार करने को लेकर हम खुश हैं। इससे हमें अफ्रीका में विश्वस्तरीय सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें