चेन्नई। भारत के प्रतिष्ठित रक्षा संस्थान ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी ने 21 वर्षीय दिव्या को सोर्ड ऑफ ऑनर सम्मान मिला। भारतीय सेना के इतिहास में पहली बार किसी महिला कैडेट को यह सम्मान दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ कैडेट दिव्या को शनिवार को भारतीय सेना में शामिल किया गया और उन्हें स्वर्ण पदक के साथ कैडेटों का सर्वोच्चा सम्मान सोर्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। दिव्या को यह सम्मान दीक्षांत समारोह में सेना के प्रमुख जनरल वी के सिंह ने प्रदान किया। >
भारत समाचार
पहली बार महिला कैडेट दिव्या को मिला सोर्ड ऑफ ऑनर




















