कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सेसंक्स बढत पर बंद हुआ

मुंबई, 11 सितंबर। देश के शेयर बाजार कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन हल्की बढत पर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 47 अंक ऊपर 16,264 पर और एनएसई का निफ्टी 10 अंकों की बढत के साथ 4,829 पर बंद हुआ। लेकिन बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में हल्की गिरावट रही। बीएसई में उपभोक्ता टिकाऊ, पीएसयू, बैंक और आईटी क्षेत्र के सूचकांक अच्छी बढत पर रहे लेकिन अचल सम्पत्ति, एफएमसीजी सूचकांक काफी गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स पर हिंडाल्को का शेयर 5.98 फीसदी चढ गया। आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एलएंडटी, विप्रो आदि शेयरों ने भी काफी अच्छी तेजी देखी। लेकिन स्टरलाइट, डीएलएफ, एचयूएल, टाटा मोटर्स और एसीसी के शेयर काफी ज्यादा गिरावट पर बंद हुए। दोपरह 1 बजे बीएसई का सेंसेक्स 22 अंक नीचे 16,194 पर और एनएसई का निफ्टी 5 अंक नीचे 4,814 पर कारोबार कर रहा था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें