जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव वसुन्धरा राजे ने डेयरी प्लांट पर मिल रहे सिंथेटिक दूध के मामले में सरकार से मांग की है कि वो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस कार्रवाई करे। उन्होंने आरोप लगाया है कि सिंथेटिक दूध बनाने का काम झालावाड या नागौर में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हो रहा है। राजे ने जारी एक बयान में कहा कि सिंथेटिक दूध की शिकायतें आए दिन आ रही है। सरकार को चाहिए कि वो गुजरात की तरह डेयरी में दूध लेने से पहले कलेक्शन सेन्टर पर दूध की जांच करवाने की व्यवस्था करे। उन्होंने का कि सरकार एक तरफ तो शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाने का स्वांग कर रही है और दूसरी ओर डेयरी पर मिल रहे सिंथेटिक दूध के मामले में उदासीनता बरत रही है।
भारत समाचार
सिंथेटिक दूध पर कडी कार्रवाई हो





















