भारत समाचार
सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर

जेवराती सोना 350रू. की छलांग लगाकर अब तक के उच्चतम स्तर 15,6000 रूपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं शुद्ध सोने के भाव भी 350 रूपए उछलकर 16,700 रूपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। उधर, चांदी रिफाइनरी 600 रूपए बढ़ाकर 26,700 रूपए और चांदी (999) 750 रूपए की तेजी के साथ 27,200 रूपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार सोने-चांदी की इस तेजी का असर इस माह होने वाली शादियों पर पडे़गा। कारोबारियों का कहना है कि इस तेजी का कारण रिजर्व बैंक द्वारा एक साथ 200 टन सोना खरीदने से बाजार में सोने की मांग बढ़ गई।




















