कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टाटा स्टील का उत्पादन बढ़ा

कोलकाता। टाटा स्टील के धातु और कच्चो इस्पात के उत्पादन में वृद्धि हुई है जबकि अप्रैल-जून की तिमाही में पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में घरेलू बिक्री में कोई विशेष बदलाव नहीं दिखा।

टाटा स्टील ने मंगलवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2010-11 की पहली तिमाही में कंपनी का धातु उत्पादन 8.24 प्रतिशत बढ़कर 18.24 लाख टन और कच्चो इस्पात का उत्पादन 8.25 प्रतिशत बढ़कर 16.27 लाख टन हो गया। बिक्री योग्य इस्पात का उत्पादन 3.17 प्रतिशत बढ़कर 15.91 लाख टन हो गया। बयान में कहा गया कि पहली तिमाही में 13.96 लाख इस्पात की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष की समान अवधि के बराबर ही है। बहरहाल वाहन उद्योग में मांग में तेजी दिखाई दी है और पिछले वर्ष की तुलना में बिक्री में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। निर्माण कार्यो में उपयोग होने वाले ब़डे इस्पात उत्पादों की बिक्री भी पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में आठ प्रतिशत बढ़ी है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें