कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टाटा समूह बना देश का सबसे धनी उद्योग घराना

मुंबई। टाटा संस के अध्यक्ष रतन टाटा के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू होने के साथ ही टाटा समूह देश का सबसे धनी उद्योग घराना बन गया है जिसका बाजार पूंजीकरण करीब 3,71,000 करोड रूपए है। टाटा समूह के बाद मुकेश अंबानी की अगुवाई वाला रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह 3,21,750 करोड रूपए के बाजार पूंजीकरण के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि अनिल अग्रवाल प्रवर्तित स्टरलाइट समूह 1,35,300 करोड रूपए के बाजार पूंजीकरण के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं दूसरी और 1,25,000 करोड रूपए के बाजार पंूजीकरण के साथ अनिल अंबानी समूह चौथे और सुनील मित्तल की अगुवाई वाला भारतीय समूह 1,20,500 करोड रूपए के बाजार पूंजीकरण के साथ पांचवें स्थान पर है। हालांकि, अगर मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के समूहों को एक कर दिया जाए तो टाटा समूह दूसरे पायदान पर आ जाएगा। दोनों अंबानी बंधुओं के समूहों का कुल बाजार पूंजीकरण करीब 4,47,000 करोड रूपए है और यह टाटा समूह के बाजार पूंजीकरण से करीब 77,000 करोड रूपये अधिक है। गौरतलब है कि टाटा संस के अध्यक्ष रतन टाटा दिसंबर 2012 में सेवानिवृत हो जाएंगे। टाटा समूह में अभी 98 कंपनी है। और उसका कुल कारोबार 71 अरब डॉलर है। पूरी दुनिया भर में फैली इन कंपनियों में 3,57,000 कर्मचारी है। इस समूह की स्थापना वर्ष 1868 में की गई थी। 72 वर्षीय टाटा वर्ष 2009 में फोब्र्स की दुनिया के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों की सूची में 59वें पायदान पर थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें