कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सोने के भाव 7 महीने के उच्चतम स्तर पर

नई दिल्ली, 4 सितंबर। राष्ट्रीय राजघानी दिल्ली में गुरूवार को सोने का भाव 7 महीने के उच्चातम स्तर यानी 15,700 रूपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू गया। ग्लोबल मार्केट के रूझानो, फेस्टिवल सीजन के मद्देनजर व्यापारियों द्वारा खरीदारी की वजह से सोने को सहारा मिला और यह इस साल के फरवरी के लेवल के करीब पहुंच गया। गुरूवार को सोने में 270 रूपये की तेजी देखने को मिली और यह 15,700 रूपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू गया, जो इससे पहले 18 फरवरी को देखने को मिला था। कारोबारियों का कहना है कि ज्वैलरी मेकर्स और स्टॉकिस्टो द्वारा सोने की जबरदस्त मांग से सोने में गुुरूवार को खासी खरीदारी देखने को मिली। दिल्ली स्थित आभूषण विक्रेता राकेश आनंद ने कहा कि हमारे पास आभूषणों के लिए काफी आर्डर है, और हमें श्राद्ध पक्ष के पहले इसे खरीदना है।
श्राद्ध पक्ष 15 दिनों की अवघि होती है, क्योंकि इन दिनों में हिंदुओं के लिए कोई बहुमूल्य चीजों की खरीद को अशुभ माना जाता है। आनंद ने कहा कि दिवाली मे मद्देनजर सितंबर और अक्टूबर में सोने की मांग में और बढोतरी देखने को मिलेगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें