मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक एक जुलाई, 2010 से लोन की नई दरें लागू करने जा रहे है। बैंकों की आधारभूूत ब्याज दर (बेस रेट) लागू होने में अब तीन दिन ही शेष बचे है, लेकिन ग्राहकों को अभी तक नहीं मालूम है कि एक जुलाई से उन्हें किस दर पर कर्ज मिलेगा। आपसी प्रतिस्पर्धा के चक्कर में कोई भी बैंक अभी तक बेस रेट की घोषणा नहीं कर पाया है। इससे ग्राहकों के बीच इस बात को लेकर भारी असमंजस की स्थिति है। जानकारों का मानना है कि देश के अधिकांश बैंक भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से पहल के इंतजार में है। जबकि सारी तैयारियों के बावजूद एसबीआई देरी कर रहा है। बैंकिंग क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि अब सभी बैंक 30 जून, 2010 की शाम या एक जुलाई, 2010 को ही अपने-अपने बेस रेट का खुलासा करेंगे। उक्त जानकारों के अनुसार, बैंकों के बीच प्रतिस्पर्धा इतनी जबरदस्त है कि कोई पहले अपनी बैंक दर को सार्वजनिक नहीं करना चाहता।
भारत समाचार
नई ब्याज दरों को लेकर ग्राहक परेशान





















