लंदन। पूर्व मुक्केबाज माइक टायसन का कहना है कि हॉलीवुड अभिनेता मेल गिब्सन को उनकी निजी समस्याओं से उबरने के लिए मदद की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि गिब्सन को कोई ऎसा शख्स चाहिए जिससे वह बात कर सकें। गिब्सन अपनी पूर्व मित्र ओक्साना ग्रिगोरियेवा से विवाद के कारण सुर्खियोे में हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक घरेलू झग़डे के दौरान ग्रिगोरियेवा का दांत तो़ड दिया था। उनकी बहस के टेप बाद में ऑनलाइन जारी कर दिए गए थे।
वैबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के अनुसार टायसन ने स्वीकार किया है कि उन्हें अपने अतीत की वजह से गिब्सन से सहानुभूति है। टायसन का कहना है कि इस बुरे वक्त में गिब्सन को मदद की जरूरत है।
भारत समाचार
गिब्सन को मदद की जरूरत : टायसन





















