भारत समाचार
आर.बी.आई.आज बढा सकता है सीआरआर दर

दिसंबर में खाद्य मुद्रास्फीति 20 फीसदी के आसपास पहुंच गई थी। रोजमर्रा के काम आने वाले हरी सब्जियां की कीमते बढने से खाद्य मुद्रास्फीति में तेजी का नया रूख बना है। जानकारों का कहना है कि बढती खाद्य मुद्रास्फीति रिजर्व बैंक को वाणिज्यिक बैंकों पर लागू आरक्षित नकदी अनुपान (सीआरआर) बढाने को विवश कर सकती है। सीआरआर बढने से बैंकों को अपने पास जमा राशि का अधिक हिस्सा रिजर्व बैंक के नियंत्रण में रखना होगा। दूसरी ओर महंगाई पर सियासत तेज हो गई है। लालू के बिहार बंद के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि महंगाई रोकने के लिए सरकार को अब ईटेलियन भाषा पर खत लिखना पडेगा।



















