सिरसा (हरियाणा)। हरियाणा के बानी गांव के गोदाम में प़डे स़डे गेहूं के लिए हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एचएसडब्ल्यूसी) को 62 पैसे प्रति किलो की दर से बोली मिली है। इस गोदाम में गेहूं की 2,00,000 बोरियां इस साल जुलाई में बाढ़ के पानी में डूब गई थीं।
एचएसडब्ल्यूसी ने पाया कि इनमें से 95,000 बोरियों के गेहूं का इस्तेमाल मवेशियों और पॉल्ट्री चारा रूप में भी नहीं किया जा सकता है। इन्हीं बोरियों के लिए 62 पैसे किलो की कीमत लगाई गई है। एचएसडब्ल्यूसी के जिला प्रबंधक एम. एल. वर्मा ने कहा कि ये गेहूं किसी काम के नहीं है, लेकिन नियमों का पालन करने की बाध्यता के कारण हमने यह बोली आमंत्रित की।
भारत समाचार
गोदाम में प़डा स़डा गेहूं बिकेगा 62 पैसे प्रति किलो





















