मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को उछाल दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 338.62 और निफ्टी 97.55 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को देश के शेयर बाजार मिलेजुले रूख के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 18,124.29 अंक पर खुला और 338.62 अंकों (1.86 प्रतिशत) की तेजी के साथ 18,560.05 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 18600.30 के ऊपरी और 18124.29 के निचले स्तर को छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 5479.55 अंक पर खुला और 97.55 अंकों (1.78 प्रतिशत) की तेजी के साथ 5576.95 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान इसने 5589.40 के ऊपरी और 5479.55 अंक के निचले स्तर को छुआ। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 102.70 (1.31 प्रतिशत) अंकों की तेजी के साथ 7961.81 अंक पर बंद हुआ। वहीं स्मॉलकैप सूचकांक 181.88 (1.83 प्रतिशत) की तेजी के साथ 10094.52 अंक पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 13 सेक्टरों में तेजी का रूख रहा। सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले सेक्टरों में धातु (3.47 प्रतिशत) और बैंकेक्स (2.06 प्रतिशत) शामिल रहे।
भारत समाचार
सेंसेक्स में 339 अंकों की उछाल





















