कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्र दे रहा है बापू को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 142वीं वर्षगांठ पर शनिवार को हजारों स्कूली बच्चों सहित पूरी दिल्ली ने उनका जन्मदिन मनाया, भक्ति गीत गाए और उनके समाधि स्थल, राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की मुखिया व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और कई अन्य राजनेताओं ने राजघाट पर "बापू" को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजघाट को फूलों से सजाया गया है और वहां पर बापू के पसंदीदा भजन "रघुपति राघव राजा राम" और "वैष्णव जन तो" की धुन बजाई गई। राजधानी में उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ बापू का जन्मदिन मनाया गया।
गोल मार्केट स्थित केंद्रीय विद्यालय के कक्षा आठ के छात्र मोइन अहमद कहते हैं, ""मैं पिछले तीन सालों से बापू को श्रद्धांजलि देने के लिए राजघाट आता हूं। मैं और मेरे सहपाठी भजन गाते हैं और बापू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।"" बापू का जन्मदिन देशभर में "गांधी जयंती" के रूप में मनाया जाता है जबकि दुनियाभर में इसे "अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस" के रूप में मनाया जाता है। देश की स्वतंत्रता में बापू के अहिंसक संघर्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें