तोक्यो, 15 सितंबर। वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर ने कल जापानी बाजार में अपने एसयूवी लैंड क्रूजर प्रादो का उन्नत संस्करण लांच किया। टोयोटा ने चौथी पीढी के नए लैंड क्रूजर प्रादो की हर महीने 1,000 इकाइयों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने नए वाहन में रूमियर केबिन में सुघार किया है जिससे लोगों को अघिक जगह मिलेगी।