पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ यहां के राजनीतिक दलों के कार्यालयों में टिकटार्थियों का जमाव़डा आरंभ हो गया है। यही नहीं टिकटार्थियों के कारण बायोडाटा बनाने वाले की जहां चांदी हो गई है वहीं राजधानी पटना के होटल भी गुलजार हो गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो इन कार्यकर्ताओं से मिल भी रहे हैं और उनका बायोडाटा ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांगे्रस और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) सहित अन्य राजनीतिक दल के कार्यालयों में भी हुजूम उम़ड गया है। टिकटार्थियों की भी़ड में अधिकांश मुखिया और युवा शामिल हैं। टिकट पाने की चाहत रखने वाले मुखियाओं का तो स्पष्ट कहना है कि अगर वे पंचायत चुनाव जीत सकते हैं तो विधानसभा चुनाव क्यों नहींक् भभुआ नगर परिषद के सभापति अमरदेव सिंह भाजपा का टिकट पाने की जुग़ाड में लगे हैं तो बेतरी पंचायत के मुखिया अजय सिंह भभुआ से जनता दल (युनाइटेड) का टिकट पाने के लिए पटना में जमे हुए हैं। अजय सिंह का कहना है, ""पार्टी के लिए मेहनत किए हैं तो इसके बदले कुछ तो मिलना चाहिए।"" टिकटार्थियों की भी़ड होटलों और बायोडाटा बनाने वाले दुकानों में भी जुट रही है। यहां के लगभग सभी होटल भरे हुए हैं। डाक बंगला चौराहा स्थित मारव़ाडी आवास गृह होटल के कैशियर पी$ के$ सिन्हा कहते हैं कि होटल में अग्रिम बुकिंग बंद है।
वह कहते हैं कि चुनाव की घोषणा के बाद ही दो माह तक के लिए सारे कमरों की अग्रिम बुक हो चुकी है। होटलों की बहुतायत वाले इलाके फ्रेजर रोड में टिकटार्थी नेताओं की भी़ड देखी जा रही है। यहां के होटलों में 150 से 3,000 रूपए तक के कमरे उपलब्ध हैं। टिकट के दावेदार ज्यादातर नेता अपने-अपने समर्थकों के साथ पटना पहुंचे हैं। एक होटल के प्रबंधक कहते हैं कि होटलों में अग्रिम बुकिंग बंद है अगर लोग आ रहे हैं और कमरा खली रह रहा है तो मिल जा रहा है।
वह कहते हैं कि चुनावी सीजन में प्रत्येक होटल वाला फायदा कमाना चाहता है। पटना में अभी जो स्थिति है शायद ही ऎसा कोई होटल हो, जहां नेताओं की जमात नहीं जुटी हो। यही हाल बायोडाटा बनाने वाले दुकानों का भी है। इन दुकानदारों की तो चांदी हो गई है। एक दूकानदार का कहना है कि प्रतिदिन 15 से 20 लोग बायोडाटा बनवा रहे हैं।
भारत समाचार
टिकटार्थियों से गुलजार हुए राजनीतिक दलों के कार्यालय





















