कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

35 फीसद वयस्क खाते है तंबाकू

नई दिल्ली। कई चेतावनियों और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान नहीं करने की सरकार की कडी सख्ती के बावजूद मंगलवार को पेश एक रिपोर्ट के अनुसार देश के 35 फीसद वयस्क तंबाकू का सेवन करते है।
रिपोर्ट के अनुसार 25.8 फीसद लडकियां 15 साल की उम्र से पहले ही तंबाकू का किसी न किसी रूप में सेवन करने लगती है। वैश्विक वयस्क तंबाकू उत्पादन सर्वेक्षण 2010 की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 35 फीसद वयस्क तंबाकू का किसी ने किसी रूप में सेवन करते है है। इनमें से 48 फीसद पुरूष और 2.9 फीसद महिलाएं है। रिपोर्ट में आश्र्चजनक रूप से बताया गया है कि तंबाकू उत्पादों पर चित्रमय चेतावनी, नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने पर प्रतिबंध और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पाबंदी होने के बाद भी तंबाकू उत्पादों का सेवन शुरू करने की औसत आयु 17.8 साल देखी गई है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार 25.8 फीसद लडकियां तो 15 साल की उम्र से पहले ही तंबाकू का किसी न किसी रूप में सेवन करने लग जाती है। रिपोर्ट पेश करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सिर्फ भारत में ही हर साल आठ से 10 लाख लोगों की तंबाकू के सेवन से मौत हो जाती है। विकसित देशों में कडे प्रतिबंधों के चलते अब तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए कंपनियों का ध्यान भारत जैसे विकासशील देशों की ओर है। आजाद ने कहा कि भारत तंबाकू सेवन के मामले में विश्व का दूसर सबसे बडा देश है। उन्होंने कहा कि 2030 तक तंबाकू के कारण होने वाली हर 10 में से सात मौतें विकसित देशों में होंगी।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें