कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

देवी को खुश करने के लिए जीभ काटी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के अंधविश्वास में आकर एक शख्स ने सिर्फ इसलिए एक मंदिर में अपनी जीभ काट दी कि इस हरकत से देवी खुश हो जाएंगी और फिर उसकी सारी मुरादें पूरी हो जाएंगी।
यह घटना जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव की है। यहां 35 वर्षीय ग्रामीण गोपाल ने गांव के बाहर स्थित काली मंदिर में शनिवार देर शाम पूजा अर्चना के बाद अपनी जीभ काट दी। स्थानीय थाना-प्रभारी के.के.वर्मा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना के वक्त मंदिर में मंदिर में ज्यादा श्रद्धालु मौजूद नहीं थे। पेशे से किसान गोपाल जीभ के अगले हिस्से को काटकर देवी काली की प्रतिमा के चरणों में रखने की कोशशि कर रहा था, तभी पुजारी की नजर उस पर प़ड गई।
पुलिस के मुताबिक पुजारी अपने परिवार के लोगों की मदद से गोपाल को तत्काल अस्पताल ले गए। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अंधविश्वास के चलते देवी का प्रसन्न करने के लिए गोपाल ने यह कदम उठाया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें