कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ट्राइ के प्रयास से ग्राहक संख्या बढ़ेगी

नई दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि कॉल दरों में सुधार के दूरसंचार नियामक के प्रयासों से देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ेगी।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राइ) ने दूरसंचार दरों से जु़डे मुद्दों पर विचार विमर्श के लिए पत्र जारी किया है। इसमें दूरसंचार सेवा कम्पनियों को 25 टैरिफ प्लान जारी करने की छूट की समीक्षा करने और सेवाओं में पारदर्शिता लाने का सुझाव दिया है। पत्र में कहा गया है कि टैरिफ प्लान और विज्ञापनों की भरमार से ग्राहक अक्सर निर्णय लेने में असमर्थ महसूस करते हैं। आईसीटी समूह के साइबरमीडिया के मुख्य संपादक और दूरसंचार विशेषज्ञ प्रशांतो रॉय ने कहा कि टैरिफ प्लान की संख्या तय करना न सिर्फ उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक है बल्कि यह कम्पनियों के लिए भी फायदेमंद है। एक अन्य विशेषज्ञ ने कहा कि दूरसंचार सेवाओं में पारदर्शिता से इस क्षेत्र में विकास बढ़ेगा। कम्पनियां अभी उपभोक्ताओं को स्पष्ट सूचनाएं उपलब्ध नहीं करा पा रही हैं जिससे पारदर्शिता की कमी है।
एसोसिएशन ऑफ यूनाइटेड टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर ऑफ इंडिया (एयूएसपीआई) के महासचिव एस. सी. खन्ना ने हालांकि कहा कि सभी विज्ञापन स्पष्ट हैं और टैरिफ प्लान की सीमा तय करने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, ""सभी विज्ञापन स्पष्ट हैं और इसमें किसी सुधार की जरूरत नहीं है।""

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें