कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शिवराज ने लिया यूटर्न

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 घंटे के अंदर अपने बयान से पलट गए है। गौरतलब है कि एक दिन पहले सतना में एक फैक्ट्री के उद्घाटन के दौरान कहा, मेरे जिले के नौजवानों को ही ट्रेंड करना प़डेगा और इन्हें ही रोजगार देना प़डेगा।
उन्होंने आगे कहा, यह नहीं होगा कि कारखाने लगे सतना में और नौकरी करने वाले आ जाएं बिहार से। यह हम नहीं होने देंगे। यह शर्त हमने लगा दी है और कह दिया है कि हमारे बेरोजगार बेटे-बेटियों को रोजगार, काम-धंधा दो। फैक्ट्री सतना में लगेगी काम बिहार के मजदूर करेंगे, ऎसा नहीं हो सकता, राज ठाकरे के अंदाज में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बयान दिया था। लेकिन जब विवाद बढा तो बयान से पलट गए चौहान।
अब उनका कहना है कि 50 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगो को मिलना चाहिए। इस यूटर्न से पहले राजनीति गलियारों में बवाल मच चुका था। बयान पर इतना हंगामा मचेगा यह शायद खुद शिवराज सिंह को भी पता होगा या कर सकते थे। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई।
शिवराज के बयान पर बुरी तरह बिफर गए लालू यादव ने इस बयान को संविधान के खिलाफ बताया। संवैधानिक पद पर बैठे शिवराज को शायद अंदाजा भी नहीं होगा कि जबान से निकली बात कभी कभार तीर की तरह काम कर सकती है और कभी कभी ये निशाना सीधे दिल पर जा लगता है। तभी तो शिवराज के बयान मात्र से लालू यादव और कांग्रेस की भोवे तन गयी। इसलिए 24 घंटे के भीतर ही शिवराज सिंह ने अपने बयान से पटल गए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें