कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रेलग़ाडी की चपेट में आने से 2 की मौत

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में शनिवार को एक रेलग़ाडी से उतर रहे पांच यात्री पीछे से आ रही हरिद्वार-हाव़डा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा शनिवार सुबह शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के आउटर पर हुआ।
शाहजहांपुर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के उपाधीक्षक डी.वी. राय ने बताया कि हादसे का शिकार लोग मुरादाबाद से जम्मू-वाराणसी एक्सप्रेस में सवार हुए थे। रेलग़ाडी जैसे ही शाहजहांपुर के आउटर पर धीमी हुई ये लोग उतरने लगे। इसी दौरान वे सभी तेज गति से पीछे से आ रही हरिद्वार-हाव़डा एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।
राय ने बताया कि एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तो़डा। अस्पताल में भर्ती तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें