जालंधर। जालंधर में रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में ट्रेन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नही हो पाई है और उसकी पहचान के लिए शव को रखा गया है।
सूत्रों ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और शिनाखत नहीं होने के कारण इसे सदर अस्पताल में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटो तक रखा जाएगा।
भारत समाचार
ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत





















