कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

धोनी के वनडे में 5,000 रन पूरे

राजकोट। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए राजकोट में श्रीलंका के खिलाफ खेला गया पहला वनडे दोहरी उपलब्धि वाला रहा। धोनी ने इस मैच में अपने 5,000 रन पूरे किए वहीं टीम को रोमाचंक जीत भी दिलाई। धोनी श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में अपना 46वां रन लिया उनके वनडे में 5,000 रन पूरे हो गए। धोनी ने अपने 152वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की। इस प्रकार यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के आठवें बल्लेबाज बन गए है। धोनी ने 152 मैचों में 50.26 के शानदार औसत से 5,026 रन बनाए है जिसमें उनके पांच शतक और 34 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वोच्चा स्कोर नाबाद 183 रन है और उनका स्ट्राइक रेट 89.46 का है। धोनी से आगे सचिन तेदुलकर (437 मैच, 17247 रन), सौरब गांगुली (311 मैच, 11363 रन), राहुल द्रविड (339 मैच, 10765 रन), मोहम्मद अजहरूद्दीन (334 मैच, 9378 रन), युवराज सिंह (244 मैच, 7226 रन), वीरेन्द्र सहवाग (212 मैच, 6876 रन) और अजय जडेजा (196 मैच, 5349 रन) है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें