कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पोंटिंग ही करें एशेज में कप्तानी: क्लार्क

कोच्चि। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोटिंग पर हो रही आलोचनाओं के बीच ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान माइकल क्लार्क ने शनिवार को रिकी पोंटिंग का पूरा समर्थन किया है। क्लार्क ने कहा कि वह आगामी एशेज सीरिज में टीम का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति है।
क्लार्क ने भारत के खिलाफ एकदिवसीय सीरिज के पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि रिकी निश्चित तौर पर ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति है। रिकी लंबे समय से सभी प्रारूपों में बेहतरीन खिलाडी रहे है। वह शानदार कप्तान है और हाल में टेस्ट सीरिज के दौरान उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की। शतक नहीं बना पाने से वह निराश थे लेकिन आशा है कि उन्होंने ये शतक एशेज के लिए बचाकर रखे होंगे। क्लार्क ने कहा कि टेस्ट सीरिज से निश्चित तौर पर मदद मिलेगी। यह निराशजनक है कि हम अपेक्षानुरूप परिणाम हासिल नही कर पाए लेकिन हमें कडी परिस्थितियों में दुनिया की नंबर एक टीम से भिडने का मौका मिला।
उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत में परिस्थितियां एकदम भिन्न होती हैं। हमने फिर से दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को जीनियस की तरह बल्लेबाजी करते हुए देखा। मुझे लगता है कि नाथन हारिट्ज ने भारत और ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने को लेकर काफी कुछ सीखा होगा। क्लार्क ने कहा, शेन वाटसन ने अपने खेल से काफी कुछ सीखा होगा। उन्होंने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की और ढेरों रन बनाए। आशा है कि ऑस्ट्रेलिया में इन गर्मियों में उनका यह आत्मविश्वास दिखेगा।            

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें