लंदन। सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर की मदद से ब्रिटेन के स्वतंत्र पत्रकार पॉल स्मिथ ने मुफ्त में विश्व यात्रा की सैर कर ली।
अपने सैर सपाटे का खर्च उठाने के लिए उन्होंने टि्वटर के आठ करोड यूजर्स को चुना। दरअसल 34 वषीüय पाल स्मिथ अपनी पत्नी के साथ हनीमून की छुटि्टयां मनाकर बोर हो गए थे। जिसके बाद उनके दिमाग में यह विचार आया। पॉल ने अपने इरादों को टि्वटर पर पोस्ट कर दिया और लोगों> से सहायता की अपील की। एक के बाद एक यूजर ने अपने फॉलोअर्स को उनकी जानकारी दी और दुनिया के कई लोग उन्हें रिसीव करने लगे। पॉल की घर वापसी ज्यादा आसान रही क्योंकि एयर न्यूजीलैंड ने उन्हें ब्रिटेन का टिकट मुहैया कराया। करीब एक महीने की यात्रा से लौटने के बाद पॉल ने अपनी किताब में लिखा, लोगों ने खुले दिल से मेरी मदद की। मुझे किसी ने निराश नहीं किया। इस सफर से मुझे लगा कि दुनिया में अभी भी बहुत सी अच्छाइयां है।
भारत समाचार
टि्वटर के जरिए कर लिया विश्व भ्रमण





















