भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गुरूवार मकान की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार चौरी थाना इलाके के ममहर गांव में एक कच्ची दीवार गिर जाने से उसके नीचे दबकर भोलू (6) ने दम तोड दिया जबकि उसके माता पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उक्त कच्चाी दीवार को कुछ लोगों ने गिरा दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है दूसरी घटना ज्ञानपुर थाना के कांवल गांव में हुई, जहां कच्ची दीवार गिरने से शाह मोहम्मद (40) की दबकर मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भारत समाचार
दीवार गिरने से दो की मौत





















