सोनीपत। जाटीकलां गांव में एक ईट भट्ठे की बेकार प़डी चिमनी के गिर जाने से दो मजदूरो की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना गुरूवार उस वक्त हुई जब तीन मजदूर एक ट्रक में कंकरीट उतार रहे थे। मृतकों की पहचान ठाकुर भारती और रंजीत यादव के रूप में हुई है। दोनों बिहार के रहने वाले थे। घायल मजदूर राठधना गांव का निवासी है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है व पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है।
भारत समाचार
चिमनी गिरने से दो की मौत





















