कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

जामा मस्जिद के पास गोलीबारी में दो पर्यटक घायल

नई दिल्ली। दिल्ली की ऎतिहासिक जामा मस्जिद के निकट रविवार को मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग करके ताइवान के दो पर्यटकों को घायल कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने विदेशी पर्यटकों की बस को निशाना बनाते हुए कम से कम 10 राउंड गोलियां चलाई। दोनों घायलों की उम्र कम्रश: 38 और 40 साल है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस गोलीबार का मकसद राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान विदेशी नागरिकों को दिल्ली आने से रोकना है। गोलीबारी के बाद हमलावर भाग निकलने में सफल रहे। बुखारी ने कहा, ""मेरा मानना है कि तीन विदेशी नागरिक घायल हुए हैं। हमने कम से कम दो घायलों को देखा। हमलावरों का स्थानीय लोगों के अलावा एक पुलिस ने भी पीछा किया लेकिन वे भाग निकलने में कामयाब रहे।"" गोलीबारी के बाद मस्जिद और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। ब़डी संख्या में लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल गए। परंतु पुलिस ने घटनास्थल पर भी़ड को एकत्रित नहीं होने दिया। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने आईएएनएस को बताया कि यह हमला दिन में लगभग 11.30 बजे मस्जिद के गेट नंबर-3 के बाहर हुआ। उन्होंने कहा कि हमलावरों के बारे में अभी कोई सुराग नहीं मिला है। घायलों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों खतरे से बाहर हैं। जामा मस्जिद के मुलाजिम उमर खान ने बताया, ""हम सभी ने गोलीबारी की आवाज सुनीं। एक पर्यटक के पैर में गोली लगी थी।""
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ""यह एक दुखद घटना है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।"" उल्लेखनीय है कि यह गोलीबारी उस समय हुई है जब दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर क़डी सुरक्षा व्यवस्था की बात कही गई है। खेलों का आयोजन तीन से 14 अक्टूबर के बीच होना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें