फरूखाबाद। उत्तरप्रदेश के फरूखाबाद जिले के जहानगंज थाना इलाके में रविवार को मिट्टी की खुदाई करते वक्त टीला ढहने से दो ल़डकियों की मौत हो गई, जबकि तीन अचेत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जहानगंज थाना इलाके के इस्माइलगंज गांव में पुताई के लिए मिट्टी की खुदाई करने गई आठ से नौ वर्ष की पांच ल़डकियां एक टीले के ढहने से उसके नीचे दब गई, जिससे दो की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई जबकि तीन ल़डकियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।





















