मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को करोबार में मामूली तेजी का रूख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 28.65 अंक बढ़कर 17970.02 पर निफ्टी 8.65 अंक चढ़कर 5374.65 पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले सेंसेक्स बुधवार सुबह 25.77 अंक गिरकर 17915.70 अंक पर खुला जबकि निफ्टी 0.30 अंक की मामूली गिरावट के साथ 5365.70 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 36.47 अंक चढ़कर 7049.71 पर स्मॉलकैप 62.41 अंक उछलकर 8983.99 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल ग्रासिम इंडस्ट्रीज (2.75), टाटा मोटर्स (2.42) और एसीसी (2.41) के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई जबकि हिन्दुस्तान यूनिलीवर (2.07), सन फार्मा (1.62) और आईसीआईसीआई बैंक (1.13) के शेयरों में गिरावट आई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने एक समय 18000 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करते हुए 18047.86 के ऊपरी और 17,878.31 के निचले स्तर तक कारोबार किया। निफ्टी ने 5399.65 के ऊपरी और 5345.05 के निचले स्तर तक कारोबार किया। बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से आठ में तेजी और पांच में गिरावट का रूख देखा गया। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.10 फीसदी की तेजी जबकि बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.40 फीसदी की गिरावट देखी गई। बीएसई में 1669 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1216 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रूख देखा गया। कुल 87 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं आया।
भारत समाचार
शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 29 अंक चढ़ा





















