हैदराबाद। हैदराबाद के इंदिरा नगर में एक महिला छात्रावास में रविवार को एक गैस सिलेंडर फटने के कारण एक सुरक्षाकर्मी और महिला की मौत हो गई व 10 अन्य जख्मी हो गए।
पुलिस ने बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो सकती है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैस सिलेंडर शायद रिस रहा था और उसने अचानक आग पक़ड ली। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि छात्रावास की एक दीवार गिर गई है। मामूली रूप से जख्मी एक महिला ने बताया, ""जब दुर्घटना हुई उस समय ज्यादातर महिलाएं सो रही थीं। विस्फोट की आवाज सुनकर जब मैं उठी तो देखा कि हर कोई दहशत में हैं।""
भारत समाचार
हैदराबाद में सिलेंडर फटा, 2 की मौत





















