कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सरकार अयोध्या मसले पर अनिश्चितता खत्म करने के पक्ष में

नई दिल्ली। अयोध्या मसले पर फैसला सुनाने को लेकर दाखिल याचिका पर सर्वोच्चा न्यायालय मंगलवार दो बजे फैसला सुनाएगा, इस बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि वह इस मसले पर किसी भी तरह की अनिश्चितता के पक्ष में नहीं है। सर्वोच्चा न्यायालय ने पिछले सप्ताह अयोध्या मसले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा फैसला सुनाए जाने पर अंतरिम रोक लगा दिया था। सरकार की ओर से अदालत में उपस्थित अटार्नी जनरल जी. वाहनवटी ने कहा, ""यदि अदालत के बाहर समझौते की कोई भी गुंजाइश है तो हम उसका स्वागत करेंगे लेकिन साथ ही हम इस मसले पर कोई अनिश्चिता नहीं चाहते हैं।"" उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के नाम पर हम सुरक्षा बलों को हमेशा तैनात नहीं रख सकते।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें