लखनऊ। राहुल गांधी को भाजपा से सांसद वरूण गांधी युवा नही मानते। वरूण गांधी राहुल गांधी के चचेरे भाई है।
उनका कहना है कि राहुल गांधी उनसे साढे दस साल बडे है और वह उनकी पीढी के नही है। वरूण गांधी ने बुधवार को कहा कि यह सही है कि देश को जानने के लिए घूमना जरूरी है और राहुल घूम भी रहे है। वे अच्छा काम कर रहे है, लेकिन देश की भलाई के लिए युवा पीढी को विशेषरूप से आगे आना चाहिए।
हरदोई जिले में एक कार्यक्रम के संबंध में एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि पार्टी स्तर पर भी ऎसे कार्यक्रम किए जाएं। पार्टी नेताओं की भागीदारी उनके कार्यक्रम में कम होने के संबंध में उन्होंने सफाई दी कि चम्पारण में गांधीजी नेताओं को अपने साथ नहीं ले गए, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी तुलना महत्मा गांधीजी से नही कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि यदि राजनैतिक दल पांच वर्ष तक लगातार काम करे, तो चुनाव के समय चुनाव केन्द्रित राजनीति करने की जरूरत नहीं पडेगी। यह लोकतंत्र और गरीबों के लिए भी काफी हितकर होगा। चुनाव आने पर अधिक घबराहट नही होगी।
भारत समाचार
राहुल गांधी युवा पीढी के नही है: वरूण गांधी




















