कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टेन स्पोट्र्स पर होगा एशियाई खेलों का सीधा प्रसारण

मुंबई। चीन के गांग्झ में 12 से 25 नवंबर तक होने वाले एशियाई खेलों का सीधा प्रसारण खेल चैनल टेन स्पोट्र्स पर किया जाएगा। टेन स्पोट्र्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अतुल पांडे ने बताया कि एशियाई खेलों का टेन स्पोट्र्स और टेन एक्शन चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा। खेलों के उद्धाटन समारोह का सीधा प्रसारण 12 नवंबर क शाम साढे पाच बजे शुरू होगा। 13 से 26 नवंबर तक सुबह साढे सात बजे से लेकर शाम साढे सात बजे तक खेलों का सीधा प्रसारण किया जाएगा। समापन समारोह 27 नवंबर को शाम चार बजे शुरू होगा। एशियाड में कुल 42 खेल होंगे। क्रिकेट को पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है लेकिन बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंद्धताओं के कारण भारतीय टीम को इन खेलों में नहीं भेजने का फैसला किया है। टेन स्पोट्र्स पर उन खेलों को वरीयता दी जाएगी जिनमें भारतीय खिलाडी हिस्सा ले रहे है। मुक्केबाजी, बैडमिंटन, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी, निशानेबाजी, तीरंदाजी, फुटबॉल और कुश्ती में भारत के पदक जीतने की संभावना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें