पोर्ट एलिजाबेथ। सेंट जाज्र्स पार्क स्टेडियम में खेले गए चैम्पियन्स लीग के 13वें मुकाबले में आस्टे्रलिया की विक्टोरिया बुशरेंजर्स टीम ने सुपर ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित कर दिया। सुपर ओवर में विक्टोरिया की टीम ने 23 रन बनाए जबकि चेन्नई टीम 13 रन ही बना सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी विक्टोरिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाकर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद सुपर ओवर के जरिये मैच का फैसला हुआ। विक्टोरिया की ओर से डेविड हसी ने सर्वाधिक 51 रन बनाए। उन्होंने 45 गेंदों में चार चौके और एक छक्का ज़्ाडा। इसके अलावा फिंच ने तूफानी पारी खेलते हुए 17 गेंदों में 41 रन बनाए। विक्टोरिया का पहला विकेट एरॉन फिंच के रूप में चौथे ओवर में गिरा। फिंच ने तूफानी पारी खेलते हुए 17 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 41 रन बनाए। इसके बाद पांचवे ओवर में ब्रैडले हॉज छह रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। मैथ्यू वेड ने 31 रनों का योगदान दिया। चेन्नई की ओर से सुरेश रैना ने चार विकेट हासिल किए। बोलिंगर और मुरलीधरन को दो-दो विकेट मिले जबकि आर. अश्विन को एक विकेट मिला। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने छह विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। मुरली विजय ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 53 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 73 रन बनाए। चेन्नई का पहले विकेट माइकल हसी के रूप में गिरा। वह 10वें ओवर में 25 रन बनाकर आउट हुए। सुरेश रैना 10 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद एस. अनिरूद्ध ने दो, महेंद्र सिंह धौनी ने 22 और एस बद्रीनाथ ने एक रन का योगदान दिया। जस्टिन कैंप 12 और आर. अश्विन चार रन बनाकर नाबाद रहे। विक्टोरिया की ओर से जॉन हैस्टिंग्स और क्लिंटन मैके को दो-दो विकेट मिला जबकि डिर्क नैन्स, ब्राएस मैक्गेन को एक-एक विकेट मिला। चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्टे्रलिया से साउथ आस्टे्रलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्टे्रलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें है।
भारत समाचार
चैम्पियन्स लीग: सुपर ओवर में विक्टोरिया ने चेन्नई को हराया





















