नई दिल्ली। दिल्ली में तीन अक्टूबर से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए खिलाडियों और अधिकारियों का पहुंचना लगातार जारी है। इसी सिलसिले में सोमवार को 550 खिलाडियों और अधिकारियों के पहुंचने की संभावना है। सोमवार को पहुंचने वाले दलों में दक्षिण अफ्रीका और स्कॉटलैंड शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीकी दल में जहां 113 लोग शामिल होंगे जबकि स्कॉटलैंड के दल में 77 खिल़ाडी और अधिकारी होंगे। इसके अलावा इंग्लैंड के 61, आस्ट्रेलिया के 59 और कनाडा के 30 खिलाडियों और अधिकारियों का दल सोमवार को भारत पहुंचेगा। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सर्वाधिक संख्या में मीडियाकर्मी नई दिल्ली पहुंचेंगे। इन खेलों में 71 देशों के कुल 7000 खिल़ाडी और अधिकारी शिरकत करेंगे।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल : सोमवार को पहुंचेंगे और 550 खिल़ाडी





















